Delhi Weather AQI Update: 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस?, दिल्ली में शीत लहर, एक्यूआई खराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 20:36 IST2024-12-15T20:36:17+5:302024-12-15T20:36:53+5:30

Delhi Weather AQI Update: आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था।

Delhi Weather AQI Update Minimum temperature 15 December 4-9 degree Celsius cold wave in Delhi AQI poor | Delhi Weather AQI Update: 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस?, दिल्ली में शीत लहर, एक्यूआई खराब

सांकेतिक फोटो

Highlightsशनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रात्रि के सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi Weather AQI Update: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन अभी तक शीत लहर की स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार शीत लहर की कोई स्थिति नहीं बनी। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो रात्रि के सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री कम था। इससे पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। साथ ही आर्द्रता का स्तर 91 से 45 प्रतिशत के बीच रहा। आईएमडी ने सोमवार को मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 294 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। तय मानकों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Web Title: Delhi Weather AQI Update Minimum temperature 15 December 4-9 degree Celsius cold wave in Delhi AQI poor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे