लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: यमुना में पानी का जलस्तर घटा, ‘चेतावनी’ के निशान से अब भी ऊपर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली में यमुना के जलस्तर में सोमवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अब भी चेतावनी के निशान 204.5 मीटर से ऊपर बरकरार है। अधिकारियों ने कहा कि नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण ऐसा है।

अगले तीन से चार दिनों में क्षेत्र में और बारिश होने की उम्मीद है, ऐसे में प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर अपराह्न तीन बजे जलस्तर 204.87 मीटर दर्ज किया गया। यह रविवार को रात आठ बजे 205.30 मीटर था। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर तक यमूना के डूब क्षेत्र में रहने वाले 100 से ज्यादा परिवारों को ऊपरी इलाकों में पहुंचाया गया।

शुक्रवार को दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की थी और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास तेज कर दिए थे। शुक्रवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.59 मीटर पर पहुंच गया था।

हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से नदी में ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में संबंधित विभाग हाई अलर्ट पर है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी के मुताबिक, खतरे वाले इलाकों में नौकाएं तैनात की गई हैं और वहां रह रहे परिवारों को अस्थायी रूप से तंबुओं और दिल्ली सरकार के आश्रय गृहों में ठहराया गया है।

यमुना में जलस्तर जब 204.50 मीटर के “चेतावनी के निशान” को पार कर लेता है तब बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की जाती है।

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज से अपराह्न तीन बजे करीब 15 हजार क्यूसेक की दर से पानी छोड़े जाने की सूचना दी। आम तौर पर प्रवाह दर 352 क्यूसेक रहती है लेकिन जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद प्रवाह बढ़ गया है।

नदी में प्रवाह मंगलवार को 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गया था जो इस साल अब तक का सर्वाधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकेंड के बराबर होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?