लाइव न्यूज़ :

New Born Baby Care Hospital Fire: 'अस्पताल में होता था अवैध धंधा', पड़ोसियों ने खोल दी सच्चाई

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 13:36 IST

New Born Baby Care Hospital Fire: दिल्ली के विवेक विहार अस्पताल में बीती रात आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस अग्निकांड पर अस्पताल के आस-पास रहने वाले लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में आग लगने से 7 शिशुओं की मौत पड़ोसियों ने बताया, रिफिलिंग के दौरान एक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआहर रात ट्रकों और वैन में ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाते थे

New Born Baby Care Hospital Fire: दिल्ली के विवेक विहार अस्पताल में बीती रात आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इस अग्निकांड पर अस्पताल के आस-पास रहने वाले लोगों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में चल रहे अवैध धंधे के बारे में अधिकारियों को सूचित किया था। लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया गया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ब्रिजेश कुमार (68) ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग हो रही थी।

हमने इस मुद्दे को कई बार उठाया। अस्पताल में तीन साल से यह कार्य चला रहा था। यहां हर रात, हम ट्रकों और वैन को ऑक्सीजन सिलेंडर लोड करते और उतारते हुए देखते थे। हम सोचते थे कि अस्पताल छोटा है तो, मालिकों को इतने सारे ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता क्यों है। हमें लगता है कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर के व्यापार में शामिल थे।

ऐसे हुआ ब्लास्ट

पड़ोसी के अनुसार, रिफिलिंग के दौरान एक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआ। आस पास में 20-30 सिलेंडर थे, इसलिए सभी में आग लग गई। हमें खुद को बचाने के लिए अपने घरों से भागना पड़ा। एक व्यापारी और निवासी विजय जैन (65) ने कहा कि उनकी बहू और बेटे को भागने की कोशिश में चोटें आईं।

उन्होंने कहा कि हमने अस्पताल में कभी कोई डॉक्टर नहीं देखा। वहां केवल नर्सें रहती थी। वहां 20-30 सिलेंडर रिफिल करते थे। हमने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

विवेक विहार के पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि अस्पताल में आग सिलेंडर विस्फोट के कारण लगी। सौरभ भारद्वाज ने गलत बयान दिया है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी, उन्हें खुद को बचाने के लिए ऐसे बयान नहीं देने चाहिए थे।

टॅग्स :दिल्लीआगअग्निकांडअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया