लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में स्कूल 7 मार्च तक रहेंगे बंद, तय कार्यक्रम के तहत होंगी बोर्ड परीक्षा

By भाषा | Updated: February 29, 2020 22:29 IST

सांप्रदायिक हिंसा की वजह से उत्तर पूर्वी दिल्ली में मंगलवार से ही स्कूल बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 29 फरवरी तक स्थगित किया था।सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 29 फरवरी तक स्थगित किया था।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के चलते सात मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को यह घोषणा की। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हालांकि शनिवार को स्पष्ट किया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक दो मार्च से होंगी।

निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में स्थितियां परीक्षाओं के लिए अनुकूल नहीं हैं। छात्रों की मनोदशा भी तनावपूर्ण होगी जिससे उनकी परीक्षा की तैयारियां भी प्रभावित होंगी।”

अधिकारी ने कहा, “सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल उत्तर पूर्वी जिले में सात मार्च तक छात्रों के लिये बंद रहेंगे। हालांकि प्रधानाचार्य और सभी कर्मी समान्य रूप से काम करते रहेंगे। वार्षिक परीक्षा के लिये जल्द ही नए कार्यक्रम का ऐलान किया जाएगा।” सांप्रदायिक हिंसा की वजह से उत्तर पूर्वी दिल्ली में मंगलवार से ही स्कूल बंद हैं।

सीबीएसई ने उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 29 फरवरी तक स्थगित किया था। सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो मार्च से तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगी। इस बारे में बोर्ड ने उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया था और अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वो इन इलाकों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध करे। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है