लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: पोता अस्पताल में भर्ती, सड़क पर हर कदम दंगाइयों से अपनी जान की भीख मांग कर पहुंचे घर, खौफजदा हैं लोग

By भाषा | Updated: February 25, 2020 19:07 IST

यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले इस बुजुर्ग व्यक्ति ने आपबीती कुछ इस तरह सुनाई, ‘‘मैं गंगाराम अस्पताल से लौट रहा था जहां मेरा पोता भर्ती है। घर वापस पहुंचना बहुत मुश्किल था। मुझे सड़क पर हर कदम दंगाइयों से अपनी जान की भीख मांगनी पड़ी। ’’

Open in App
ठळक मुद्देभजनपुरा में सोमवार को एक पेट्रोल पंप भी जला दिया गया।लोगों के हुजूमों ने कुछ लोगों के घरों को घेर लिया, मुख्य द्वारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।

पूर्वी दिल्ली के अशांत भजनपुरा और यमुना विहार इलाकों में दंगाइयों ने सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह जो कहर बरपाया उससे इलाके के लोग बुरी तरह से दहशत में हैं।

इलाके में रह रहे लोगों पर यह रात बहुत भारी बीती। वे इतने खौफजदा हैं कि घटना का ब्यौरा देते हुए उनके चेहरे पीले पड़ जा रहे हैं और वे हाथ जोड़कर उनका नाम न छापने की अपील कर रहे हैं। हिंसक माहौल में फंसे एक बुजुर्ग को अपनी जान बख्श देने के लिए दंगाइयों के हाथ तक जोड़ने पड़े। यह बुजुर्ग अस्पताल से लौट रहे थे जहां उनका पोता भर्ती है। यमुना विहार के सी ब्लॉक में रहने वाले इस बुजुर्ग व्यक्ति ने आपबीती कुछ इस तरह सुनाई, ‘‘मैं गंगाराम अस्पताल से लौट रहा था जहां मेरा पोता भर्ती है। घर वापस पहुंचना बहुत मुश्किल था। मुझे सड़क पर हर कदम दंगाइयों से अपनी जान की भीख मांगनी पड़ी। ’’

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘केवल मैं जानता हूं कि मैं घर कैसे लौटा !’’ भजनपुरा में सोमवार को एक पेट्रोल पंप भी जला दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीड़ मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों तक में घुस आई थी जबकि सुरक्षाकर्मी केवल उस मुख्य सड़क पर ही तैनात थे जो एक तरफ से भजनपुरा, रोहिणी जाती है तो दूसरी तरफ से गोकलपुरी फलाईओवर के जरिए लोनी, गाजियाबाद जाती है।

यमुना विहार के एक अन्य निवासी ने नाम उजागर न करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘फोर्स कम है। वे वहां हैं भी, तो भी कुछ नहीं कर रहे...मेरी समझ में नहीं आ रहा कि क्यों?’’ भीड़ ने बाजारों में तोड़फोड़ की, दुकानों को आग लगा दी, लोगों के हुजूमों ने कुछ लोगों के घरों को घेर लिया, मुख्य द्वारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पड़ोस में रात को करीब 200 लोगों की भीड़ ने एक परिवार के घर को घेर लिया। उस परिवार के लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे । हमें भी पुकारा, पुलिस को भी बुलाया लेकिन कोई भी उनकी मदद नहीं कर सका।’’ यमुना विहार के एक जाने-माने व्यक्ति ने कहा, ‘‘आज सुबह उस परिवार ने मुझे हमले की एक फुटेज दिखाई जो उनके सीसीटीवी में कैद हो गई थी। यह भयावह है। यहां हर कोई डरा हुआ है।’’ इस व्यक्ति ने भी अपना नाम उजागर न करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उनका नाम उजागर होने से उनका परिवार भी परेशानी में पड़ सकता है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर, जाफराबाद, बाबरपुर, भजनपुरा, यमुना विहार और चांदबाग क्षेत्रों में सोमवार से हिंसा में कम से कम सात लोग मारे जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इलाके में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं ।

टॅग्स :दिल्लीजाफराबाद हिंसाअमित शाहअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया