लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: निजी स्कूल के मालिक को जमानत देने संबंधी निचली अदालत का फैसला रद्द

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में एक निजी स्कूल के मालिक को जमानत देने संबंधी निचली अदालत के फैसले को सोमवार को रद्द कर दिया।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि निचली अदालत ने रिकॉर्ड पर संबंधित सामग्री की अनदेखी करते हुए आरोपी फैसल फारूक को जमानत दे दी।

दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत के फारूक को जमानत देने संबंधी 20 जून के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

आरोपी को जेल से रिहा नहीं किया गया है क्योंकि जमानत आदेश पर रोक थी।

शिव विहार क्षेत्र में राजधानी स्कूल के मालिक फारूक समेत 18 लोगों को निकटवर्ती डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल की संपत्ति को जलाने और नुकसान पहुंचाने में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन जून को फारूक और 17 अन्य के खिलाफ अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह