दिल्ली हिंसा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शांति, फ्लैग मार्च जारी
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 29, 2020 20:57 IST2020-02-29T10:02:09+5:302020-02-29T20:57:56+5:30

दिल्ली हिंसा: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शांति, फ्लैग मार्च जारी
दिल्ली (उत्तर-पूर्वी दिल्ली) में हुई हिंसा में अबतक 42 लोगों की मौत हो गई है। 148 प्राथमिकी दर्ज की गई और 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों पर फारेंसिक टीम को भेजकर सबूत इक्टठा किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि पिछले तीन दिनों से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हिंसा में 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनके कारण मुख्य रूप से जो क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, उनमें जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं। 28 और 29 को सीबीआई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की गई है। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से भड़की है।
दिल्ली में हिंसा के बाद दंगा प्रभावित इलाकों पर हर LIVE UPDATE जानने के लिए इस LIVE BLOG के साथ जुड़े रहें
29 Feb, 20 : 08:02 PM
Uttarakhand Chief Minister's Office (CMO): CM Trivendra Singh Rawat (file pic) has given ex gratia Rs 5 lakhs to the family of Dalbir Singh, a resident of Pauri Garhwal, who lost his life in #DelhiViolence. pic.twitter.com/pRkVLBmdjI
— ANI (@ANI) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 07:45 PM
एनएचआरसी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा की जांच के लिए तथ्यान्वेषी दल नियुक्त किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के मामलों की जांच करने के लिए तथ्यान्वेषी दल का गठन किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सप्ताह की शुरुआत में उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई और 200 से अधिक लोग घायल हो गये। उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पम्प को फूंक दिया और स्थानीय लोगों तथा पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। यह तीन दशक में सबसे भयानक दंगा था। एक अधिकारी के अनुसार, “एनएचआरसी ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हिंसा की जांच के लिए तथ्यान्वेषी दल नियुक्त किया है।”
29 Feb, 20 : 07:43 PM
Help-desk set up in riot-hit Delhi's Nand Nagri
— ANI Digital (@ani_digital) February 29, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/o9rCB5eL41pic.twitter.com/YnDkU2myEb
29 Feb, 20 : 06:38 PM
Delhi CM Arvind Kejriwal on #DelhiViolence: 4 Sub-Divisions got affected during #DelhiViolence & there are about 18 SDMs in these sub-divisions. All of them have inspected their respective areas and they are identifying the houses/shops that got damaged during the violence. https://t.co/cMwxe4VHTs
— ANI (@ANI) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 05:32 PM
Delhi violence: Health Minister Satyendar Jain meets injured people at GTB Hospital
— ANI Digital (@ani_digital) February 29, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/4GydVdlPVopic.twitter.com/SnEltgykiX
29 Feb, 20 : 04:21 PM
दिल्ली: मौजपुर, जाफ़राबाद, बाबरपुर इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान स्पेशल CP सतीश गोलचा ने लोगों से बात करके उनका विश्वास जीतने की कोशिश की। सतीश गोलचा ने कहा कि पिछले 3 से ज्यादा दिन से कोई घटना नहीं हुई है, इसलिए हमने कर्फ्यू के टाइमिंग में भी राहत दी है। pic.twitter.com/dcRx1yKkuZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 02:39 PM
दिल्ली सरकार दंगा प्रभावित इलाकों में एक फार्म भरवाकर शुरुआती मदद के तौर पर 25 हजार रुपये देने का फैसला किया है।
A team of officials reaches Shiv Vihar area in #NortheastDelhi, which had witnessed violence, for property assessment. Pradeep Tayal, Sub Divisional Magistrate says, "We are also distributing forms to affected people so that instant relief of Rs 25,000 can be given". pic.twitter.com/69qeePM432
— ANI (@ANI) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 01:17 PM
दिल्ली हिंसा में जलाए गए जले वाहनों को हटाया जा रहा है
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने खजूरी पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली में हिंसा के दौरान जले वाहनों को हटाया।
दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने खजूरी पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली में हिंसा के दौरान जले वाहनों को हटाया। pic.twitter.com/f5rcrsuL2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 12:14 PM
DCP ने कहा, हालात सामान्य, ज्यादा कॉल भी नहीं आ रही हैं
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हालातों पर DCP सीलमपुर वेद प्रकाश सूर्य: हालात पूरी तरह से सामान्य है, हमें बहुत ज्यादा कॉल भी नहीं आ रही हैं। जितने भी संवेदनशील इलाके हैं वहां पर पुलिस तैनात है। स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण है। pic.twitter.com/iRz4VahfZk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 10:52 AM
दिल्ली हिंसा: व्हाट्सएप पर नफरत फैलाने वालों पर शिकंजा
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप पर बहुत सारी नफरत फैलाने वाली सामग्री प्रसारित हो रही है। अगर किसी को ऐसी कोई सामग्री मिलती है, तो उसे तुरंत दिल्ली सरकार के पास शिकायत दर्ज करानी चाहिए। दिल्ली सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करेगी, जिस पर ऐसी शिकायतें की जा सकेंगी।
Delhi Govt Sources: There is a lot of hate material being circulated on WhatsApp. If anyone receives any such material, he/she should immediately file a complaint with Delhi Govt. The Delhi Govt will issue a WhatsApp number on which such complaints can be made pic.twitter.com/Fqb3TuLQ4B
— ANI (@ANI) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 10:05 AM
दंगा प्रभावित इलाकों में जिंदगी पटरी पर, लेकिन धारा 144 लागू
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगा प्रभावित इलाकों में अब लोगों की जिंदगी सामान्य हालत में आ रही है। अभी भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात हैं। धारा 144 लागू है।
Latest visuals from Shiv Vihar area. Security forces continue to be deployed and section 144 is in place. No incident of violence has been reported in the last three days. #NortheastDelhipic.twitter.com/pk5sx6snzI
— ANI (@ANI) February 29, 2020
29 Feb, 20 : 10:03 AM
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित चांद बाग इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित चांद बाग इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। स्थिति सामन्य है।
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित चांद बाग इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। #NortheastDelhipic.twitter.com/S32UtpteLs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2020