लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: परपोते-पोती का मुंह देखने की अधूरी रह गई इच्छा, 85 वर्षीय महिला जिंदा जलाई गई

By भाषा | Updated: February 28, 2020 15:16 IST

Delhi Violence: स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ ने भूतल को आग लगा दी और दूसरी एवं तीसरी मंजिल पर पेट्रोल बम फेंके। भूतल गोदाम के तौर पर इस्तेमाल होता था।

Open in App

दिल्ली के खजूरी खास के पास गामरी गांव की निवासी 85 वर्षीय अकबरी अपने परपोते-परपोती का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं लेकिन उनका यह सपना भीड़ के उन्माद की भेंट चढ़ गया जिसने उनके घर को आग लगा दी और उन्हें जिंदा जला दिया। अकबरी के सात बच्चों में से एक सलमानी ने बताया कि मंगलवार को वह दूध लाने बाहर गया था।

उसने बताया, “लौटते वक्त मेरे बेटे ने मुझे फोन किया कि पेट्रोल बम और हाथ में लाठी लिए हुए भीड़ ने उनके घर को घेर लिया है। मेरी मां, पत्नी और तीन बच्चे दूसरी मंजिल पर थे। मैंने उन्हें फोन कर छत पर भागने को कहा।”

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ ने भूतल को आग लगा दी और दूसरी एवं तीसरी मंजिल पर पेट्रोल बम फेंके। भूतल गोदाम के तौर पर इस्तेमाल होता था। सलमानी ने कहा, “मेरे 10 मजदूर घटना के वक्त भूतल पर मौजूद थे। वे भी छत की तरफ भागे। बाद में मेरे बेटे ने देखा कि मेरी मां गायब है और उसने नीचे की तरफ जाने की कोशिश की। लेकिन तब तक पूरा घर धुएं से भर गया था। जब तक वे छत से नीचे आए, मेरी मां की मौत हो चुकी थी।’’

सलमानी और भाई-बहनों के लिए उनकी मां किसी नायक से कम नहीं थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास चंदुआरी गांव की रहने वाली अकबरी ने 40 वर्ष पहले अपना पति खो दिया था और अपने सात बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्होंने श्रमिक के तौर पर काम किया।

उसने बताया, “मेरा एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। दंगाइयों ने आभूषण और आठ लाख रुपये नकद लूट लिए। मैं महज 250 रुपये लेकर दिल्ली आया था और इस पैसे से कारोबार शुरू किया था। मेरा सबकुछ चला गया लेकिन सबसे अनमोल मेरी मां को मैंने खो दिया।”

परिवार जीटीबी अस्पताल से अकबरी का शव मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है। उसी वक्त सलमानी का बड़ा बेटा एक निजी अस्पताल में था जहां उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। शोकसंतप्त परिवार कोई जश्न नहीं मना रहा लेकिन खुद को सांत्वना दे रहे हैं कि अकबरी बच्ची के रूप में लौट आई हैं। बुरी तरह से जला घर अब पड़ोसियों के लिए खतरा बन गया है और अग्निशमन अधिकारियों ने आगाह किया है कि किसी दुर्घटना को रोकने के लिए इस घर को गिराना होगा।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टदिल्लीजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया