लाइव न्यूज़ :

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,  राजनाथ सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सहित कई ने किया योग

By भाषा | Updated: June 21, 2019 14:23 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई की जहां प्रभात तारा मैदान में करीब 40 हजार लोगों के साथ उन्होंने योग किया। दिल्ली में राजपथ और लाल किले के विशाल मैदान से लेकर नगर निगम के पार्कों, अस्पतालों, बगीचों और कार्यालयों में योग का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के हजारों उत्साही लोगों ने योगासन किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एलजी अनिल बैजल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी सहित राजनाथ सिंह ने राजपथ पर योगासन किया।नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने नेहरू पार्क और तालकटोरा मैदान में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह एवं डॉ. हर्षवर्धन सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई की जहां प्रभात तारा मैदान में करीब 40 हजार लोगों के साथ उन्होंने योग किया। दिल्ली में राजपथ और लाल किले के विशाल मैदान से लेकर नगर निगम के पार्कों, अस्पतालों, बगीचों और कार्यालयों में योग का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के हजारों उत्साही लोगों ने योगासन किया।

दिल्ली के एलजी अनिल बैजल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी सहित राजनाथ सिंह ने राजपथ पर योगासन किया। समारोहों के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया था। किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो, यह सुनिश्चत करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय के पास स्थित एक पार्क में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हौज खास में, पीयूष गोयल ने लोधी गार्डन में, डॉ. हर्षवर्धन ने सिविल लाइंस के कुदेसिया गार्डन में, स्मृति ईरानी ने राज नगर के दादा देव मैदान में और संगम विहार में थावरचंद गहलोत सहित अन्य लोगों ने योग दिवस पर समारोह का नेतृत्व किया।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने नेहरू पार्क और तालकटोरा मैदान में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रमों की शुरुआत रांची से प्रधानमंत्री के भाषणों के प्रसारण के साथ हुई। कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए स्क्रीनों पर इस भाषण का प्रसारण किया गया।

इसके अलावा, शहर के विभिन्न पार्कों और कार्यालय भवनों में कई योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई केंद्रीय मंत्रालयों ने सरकारी कर्मचारियों के लिए अपने कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेट्रो सेवाओं का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू कर दिया गया था। 

टॅग्स :योगनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों