लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अनलॉक: रेस्तरां मालिकों ने बैठकर खाने की सुविधा बहाल करने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली में करीब दो महीने से बंद रेस्तरां मालिक ने रविवार को राहत की सांस ली और दिल्ली सरकार के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें रेस्तरां को 50 फीसदी की क्षमता के साथ उसमें बैठकर खाने (डाई-इन) सुविधा देने की इजाजत दे दी।

दिल्ली के रेस्तरां में 17 अप्रैल से बैठकर खाने पर रोक है, तभी कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए शहर में लॉकडाउन लागू किया गया था। हालांकि रेस्तरांओं को खाना पैक करके ग्राहकों के घर पहुंचाने की इजाजत दी गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि महानगर में चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत 14 जून से साप्ताहिक बाजार, धार्मिक स्थल और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्तरां फिर से खुलेंगे।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम बाजारों और रेस्तरां को फिर से खोलने के लिए दी गई छूट पर अगले सप्ताह नजर रखेंगे। अगर कोविड-19 के मामले नहीं बढ़ते हैं, तो हम छूट जारी रखेंगे, लेकिन अगर मामले बढ़ते हैं, तो हमें प्रतिबंध फिर से लागू करने होंगे।’’

खाद्य और पेय प्रतिष्ठानों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, एक हफ्ते के परीक्षण को लेकर उनमें चिंताएं हैं।

‘इम्प्रेसेरियो हैंडमेड रेस्तरां’ के सत्यजीत ढींगरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने खाना पैक कर घर पहुंचाना जारी रखा था लेकिन कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा रेस्तरां में बैठकर खाने की सुविधा से आता है।

सुल्तानपुर में ‘बेओंड डिजाइन्स बिस्टरो’ की नेहा गुप्ता ने कहा कि रेस्तरांओं को खोलना इन महीनों में हुए नुकसान की भरपाई की ओर एक कदम होगा। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं पेय उद्योग कोविड महामारी के शुरू से ही काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा है और कितनी भी क्षमता के साथ रेस्तरां को खोलने की इजाजत देना स्वागत योग्य है, क्योंकि इससे नकद का प्रवाह शुरू होगा, जिससे नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।

ओखला स्थित क्राउन प्लाजा में खाद्य एवं पेय के निदेशक प्रदीप सिन्हा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री की रेस्तरां खोलने की घोषणा व्यापार में सुधार की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि हालांकि लोग घर पर खाना मंगा रहे थे, जिससे व्यापार चल रहा था।

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया एवं सरकारी दिशा-निर्देशों, मसलन मास्क लगाना, एक-दूसरे से दूरी व सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी रेस्तरां मालिकों की होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र