लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अनलॉक: जिम खोलने की तैयारी में जुटे संचालक, योग संस्थान अभी ऑनलाइन ही सत्र आयोजित करेंगे

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार से जिम एवं योग संस्थानों को संचालन की अनुमति दिए जाने के बीच जहां जिम के संचालक इन्हें दोबारा खोलने की तैयारियों में जुटे गए हैं, वहीं महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकतर योग संस्थानों ने फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का फैसला लिया है।

जिम संचालकों ने 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन के लिए सेनेटाइज कराने का काम शुरू कर दिया है और कोविड-19 टीका लगवा चुके ग्राहकों के लिए विशेष छूट की पेशकश भी कर रहे हैं।

दिल्ली में कई शाखा वाले संस्थान ''योग गुरु'' की संस्थापक नेहा वशिष्ठ ने कहा कि वह धीरे-धीरे योग कक्षाओं का भौतिक संचालन शुरू करने की उम्मीद कर रही हैं लेकिन फिलहाल वह केवल ऐसे परिसर में ही कक्षाएं आयोजित करने के पक्ष में हैं जहां काफी खुली जगह उपलब्ध है और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा सके।

मालवीय नगर में स्थित नवधा योग हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका केंद्र करीब साल भर से बंद रहा और पिछले दो महीने से उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह सोमवार से अपने केंद्र को दोबारा खोलने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, '' मेरी अभी केंद्र को खोलने की योजना नहीं है। कारोबार में भारी नुकसान हुआ है लेकिन अब हम ऑनलाइन योग सत्र चला रहे हैं। हमारे कई पुराने सदस्य सत्र को बीच में ही छोड़ चुके हैं जबकि कई अब भी सत्र में भाग ले रहे हैं।''

लाजपत नगर में योगसारथी का संचालन करने वाली नीलम कालरा ने कहा कि वह अभी हालात के सामान्य होने तक कुछ और समय के लिए ऑनलाइन सत्र का आयोजन करेंगी।

इस बीच, जिम संचालकों का कहना है कि उन्होंने काफी नुकसान उठाया है। हालांकि, वह सोमवार से दोबारा जिम खोलने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

दिल्ली जिम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चिराग सेठी ने कहा कि पिछले एक साल में से करीब आठ महीने तक जिम बंद रहने के कारण संचालकों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।

सेठी ने कहा, '' इस अवधि में कोई कमाई नहीं हुई। इसके बावजूद जिम मालिकों को किराया, बिजली और पानी का तय बिल देने के साथ ही अपने कर्मचारियों की भी आर्थिक सहायता करनी पड़ी। जिम मालिकों की आर्थिक सहायता के लिए शायद ही किसी तरह की सरकारी योजना है।''

सोमवार से जिम दोबारा खोलने को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘जिम को सेनेटाइज किया जा रहा है और मशीनों को भी ठीक कराया जा रहा है। हमने 20 फीसदी कर्मचारी कम कर दिए हैं और केवल टीका लगवा चुके कर्मचारियों को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। साथ ही टीका लगवा चुके ग्राहकों के लिए विशेष छूट देने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये