लाइव न्यूज़ :

Unlock 5: 15 अक्टूबर से दिल्ली में खुलेंगे सिनेमाघर, इन 10 बातों का रखना होगा ख्याल

By अनुराग आनंद | Updated: October 7, 2020 20:44 IST

सिनेमा हॉल के स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिनेमा हॉल को पूरी तरह से डी-सेनिटाइज करने के इंतजाम किए जाएंगे।दिल्ली सरकार ने सभी साप्ताहिक बाजारों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी है। 

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के बावजूद अर्थव्यस्था को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए अनलॉक 5 की घोषणा की गई है। इसके बाद ही दिल्ली सरकार ने 15 अक्टूबर से 50 फीसदी सीटों पर बैठने की क्षमता के साथ सिनेमा, थियेटर को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है।

इसके साथ ही कोरोना वायरस महामारी के कारण जारी बंदी के बाद दिल्ली सरकार ने सभी साप्ताहिक बाजारों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनुमति दी है। 

बता दें कि इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व उनकी सरकार का कहना है कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों, सिनेमा हॉल के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित लोगों से विचार विमर्श कर ही ये एसओपी जारी किए गए हैं।

कोरोना संकट के बीच देश को एक बार फिर पटरी पर लाने की कवायद जारी है। 1 अक्टूबर से देश में अनलॉक-5 की शुरुआत हो चुकी है, इसके बाद आर्थिक गतिविधियां चालु करने की कवायद के हिसाब से सिनेमा हॉल खोले जा रहे हैं।

सिनेमा हॉल खोलने के लिए ये हैं 10 दिशानिर्देश-

सिनेमा हॉल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ 50 फीसदी सीटों पर ही दर्शक बैठ सकेंगे।

एक सीट छोड़कर एक पर दर्शक को बिठाने की अनुमति होगी. खाली सीट पर निशान लगाना अनिवार्य होगा।

सिनेमा हाल के भीतर हाथ धोने और सेनेटाइजर का प्रबंध करना होगा।

सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का सुझाव दिया जाएगा।

हर दर्शक का बुखार मापा जाएगा।

टिकट बेचने के लिए अधिक काउंटर खोले जाएंगे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।

खाने पीने का सामान पैक्‍ड ही मिलेगा और उसके भी अधिक काउंटर खोले जाएंगे।

सिनेमा हॉल के स्टाफ की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें हाथों के दस्ताने, पीपीई किट और मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

सिनेमा हॉल को पूरी तरह से डी-सेनिटाइज करने के इंतजाम किए जाएंगे।

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करने वाली 1 मिनट की फिल्म शो से पहले और इंटरवल के समय दिखाना जरूरी होगा।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल