लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा 30 नवंबर से

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से ऑनलाइन आयोजित करने की घोषणा की।

विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में जारी नोटिस में बताया गया कि पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा पुनरावर्तक छात्रों के लिए भी आयोजित होंगी। वहीं स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के पूर्व छात्रों के लिए भी परीक्षाएं आयोजित होंगी।

परीक्षा एक दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी और यह रविवार को भी आयोजित होगी तथा प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। नोटिस में बताया गया कि अंतिम तारीख पत्र नवंबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। विद्यार्थी परीक्षा आवेदन में चुने अपने विकल्प के अनुसार 'अपनी सुविधा के हिसाब वाली जगह से’ या फिर संकाय/विभाग/कॉलेज आकर ऑनलाइन प्रारूप में परीक्षा दे सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने शैक्षणकि सत्र 2021-22 के लिए आंतरिक मूल्यांकन और व्यावहारिक, मौखिक समेत अन्य मूल्यांकनों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिन्हें 14 दिसंबर तक पूरा करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र