दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को हो सकती है जारी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:33 IST2021-09-22T22:33:48+5:302021-09-22T22:33:48+5:30

Delhi University's first cut-off list may be released on October 1 | दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को हो सकती है जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को हो सकती है जारी

नयी दिल्ली, 22 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को जारी होगी और तीसरी कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद एक विशेष सूची जारी की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रवेश समिति के सदस्यों और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई जिसमें सूची का समय तय किया गया। विश्वविद्यालय में 70 हजार सीटें भरी जानी हैं और कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है। सूत्रों ने कहा कि पहली कट ऑफ सूची के लिए एक अक्टूबर और दूसरी कट ऑफ सूची के लिए आठ या नौ अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि तीसरी कट ऑफ सूची आने के बाद एक विशेष कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। विशेष कट ऑफ सूची उन छात्रों के लिए जारी की जाती है जो योग्यता रखते हुए भी पहले जारी की गई सूची में जगह नहीं बना पाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi University's first cut-off list may be released on October 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे