लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने कॉलेजों से लंबित परिणाम जारी करने, असाइनमेंट सौंपने के लिए और मौके देने को कहा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 70 कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से लंबित परिणामों को जारी करने और ‘एबीई’ परीक्षाओं के ‘असाइनमेंट’ को सौंपने के लिए छात्रों को और अवसर देने का आग्रह किया।

डूसू ने एक बयान में कहा कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रधानाध्यापक एसोसिएशन (डूपा) के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय अध्यापक एसोसिएशन (डूटा) के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया है। छात्र संघ ने यह भी अनुरोध किया है कि कॉलेज द्वारा मूल्यांकन (ईवीए) में उपस्थिति को नहीं जोड़ना चाहिए। छात्र संघ ने एक बयान में कहा, ‘‘लंबित सेमेस्टर के कई विषयों के परिणामों की घोषणा नहीं हुई है। हम आपसे अध्यापकों को जल्द से जल्द लंबित परिणाम को जारी करने का अनुरोध करते हैं।’’

छात्र संघ ने कहा कि पाठ्यक्रम के मध्य सत्र के छात्रों को असाइनमेंट आधारित परीक्षा (एबीई) के लिए अपना असाइनमेंट सौंपने का एक और मौका देना चाहिए। कॉलेजों से बिना मूल्यांकन के फिर से व्यवहारिक परीक्षा कराने को भी कहा गया। बयान में कहा गया, ‘‘यह देखा गया है कि ऑनलाइन प्रारूप में खासकर प्रायोगिक विषयों में पठन-पाठन प्रक्रिया बाधित हुई है। इसलिए हमारा सुझाव है कि ऐसे छात्रों के लिए जो सीखना चाहते हैं उनके लिए बिना मूल्यांकन के फिर से प्रायोगिक परीक्षा आयोजत करायी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू