लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विवि ने अदालत में कहा : 30 नवंबर तक घोषित किए जाएंगे लंबित परिणाम

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के लंबित परिणामों की घोषणा 30 नवंबर तक की जाएगी।

डीयू ने एक याचिका के जवाब में अदालत में यह टिप्पणी की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय ने 31 अक्टूबर तक सभी परिणाम घोषित करने के लिए अदालत के पहले के आदेश का उल्लंघन किया है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने डीयू के वकील की दलीलों पर गौर किया कि स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के बाकी परिणाम 30 नवंबर तक घोषित किए जाएंगे।

पीठ ने डीयू के वकील मोहिंदर रूपल के ताजा निर्देशों की प्रतीक्षा में आदेश को टाल दिया।

पीठ इस मामले में अगली सुनवाई दो सितंबर को करेगी।

पीठ ने एक निस्तारित याचिका में आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए।

इससे पहले अदालत ने कानून के छात्र प्रतीक शर्मा और ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड’ द्वारा दायर दो याचिकाओं का निपटारा किया था।

पीठ ने याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाया और याचिकाकर्ता शर्मा से सवाल किया कि उन्होंने इसे क्यों दाखिल किया है, जबकि इस मामले में पहले ही फैसला दिया जा चुका है।

याचिकाकर्ता ने वकील एचएस होरा के माध्यम से याचिका में कहा कि डीयू ने 12 अक्टूबर के आदेश का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं