लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की जिसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अनिवार्य अंक में 0.25 से 1.5 फीसदी तक कमी आई है।

बहरहाल, पसंदीदा पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ अब भी ज्यादा है।

तीसरी सूची के तहत नामांकन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी।

हंसराज कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज और हिंदू कॉलेज में अर्थशास्त्र स्नातक (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 99 फीसदी है, जबकि जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज और मिरांडा हाउस में इस पाठ्यक्रम के लिए नामांकन बंद हो गया है।

इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में अर्थशास्त्र में स्नातक (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 98 फीसदी है, जबकि रामजस कॉलेज में 98.75 फीसदी है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में अर्थशास्त्र के लिए सर्वाधिक 99.50 फीसदी कट-ऑफ है।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए कट-ऑफ 98.50 फीसदी है।

एसआरसीसी में अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और बी. कॉम (ऑनर्स) के लिए पहली सूची में कट-ऑफ 100 फीसदी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू