लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शनिवार को अपनी चौथी कट-ऑफ सूची जारी की। हालांकि, पूर्व में जारी सूचियों में अधिक मांग वाले कॉलेजों जैसे हिंदू कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अनारक्षित श्रेणी की सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

पहली कट-ऑफ सूची एक अक्टूबर को जारी होने के बाद से 63,504 छात्र फीस जमा कर प्रवेश पा चुके हैं।

हंसराज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) इतिहास और बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में दाखिले जारी हैं जबकि अनारक्षित श्रेणी में अन्य अधिकतर कोर्स के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।

वहीं, हिंदू कॉलेज ने पहली कट-ऑफ सूची के बाद बीए (ऑनर्स) दर्शनशास्त्र में प्रवेश बंद कर दिया था, हालांकि इसे 97.75 प्रतिशत की कट-ऑफ के साथ विशेष सूची के तहत खोला गया था। प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों में 0.25 प्रतिशत की कमी की गई है। इस कॉलेज में अन्य कोर्स के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है।

किरोड़ी मल कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) इतिहास, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी और बीकॉम (ऑनर्स) कोर्स में प्रवेश अभी जारी है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए बीकॉम (ऑनर्स) और अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में दाखिला प्रक्रिया बंद कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos