लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कोविड संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: April 12, 2021 19:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से नए दिशा-निर्देश जारी किए।

विश्वविद्यालय ने एक नोटिस में कहा कि सभी कॉलेजों के स्नातक एवं परास्नातक छात्रों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं जारी रहेंगी जबकि शोध छात्र अपने पर्यवेक्षकों या विभागाध्यक्ष की अनुमति के साथ अकादमिक कार्य जारी रख सकते हैं। हालांकि, इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

नोटिस के मुताबिक, अंतिम वर्ष के छात्रों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार छोटे समूह में अपने संबंधित कॉलेज/केंद्र/विभाग में शिक्षा संबंधी गतिविधियों के लिए जाने की अनुमति रहेगी।

साथ ही विश्वविद्यालय ने समूह 'ए' के सभी अधिकारियों और सेक्शन के प्रभारियों को गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है।

नोटिस के मुताबिक, सभी कार्यदिवसों के दौरान 50 फीसदी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और उनके कार्य का समय भी अलग-अलग रहेगा जबकि बाकी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव