लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने प्रख्यात पूर्व छात्रों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 99 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और किरेन रिजीजु के साथ-साथ फिल्म निर्माता इम्तियाज अली सहित अपने प्रख्यात पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।

विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस एक मई को पड़ता है, लेकिन अप्रैल-मई में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका था।

विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजु और हरदीप सिंह पुरी सहित आठ पूर्व छात्रों को सम्मानित करेगा।

सूची में शामिल पूर्व छात्रों में फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार शामिल हैं।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले खरे ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास स्थित सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़ने के बावजूद वह पहली बार वाइसरीगल लॉज में आए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर पी सी जोशी ने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल