लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या के आरोप में दिल्ली विश्वविद्यालय का सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक सहायक प्रोफेसर को बुराड़ी के पश्चिम संत नगर के आवास पर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रोफेसर के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान तदर्थ सहायक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार और उनके भतीजे गोविंदा के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुमार और पिंकी (32) की फरवरी में शादी हुई थी।

पुलिस ने सोमवार शाम को कुमार के किराएदार राकेश को गिरफ्तार कर लिया। कुमार के कहने पर राकेश ने पिंकी का गला घोंटने और फिर उसे बिजली का करंट लगाकर मारने की बात कबूल की।

कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उनके बीच झगड़ा होता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद कुमार ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए राकेश और गोविंदा का साथ लिया।

पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात कुमार से करीब तीन साल पहले हुई थी और दोनों में दोस्ती हो गई। कुमार ने राकेश को कैब चलाने के लिए अपनी कार दे दी। कुमार ने राकेश और उसके परिवार को रहने के लिए अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कमरा भी दे दिया था।

पुलिस के मुताबिक, राकेश ने कुमार को जरूरत पड़ने पर वेतन के बदले एकमुश्त राशि देने को कहा था। पिंकी राकेश से नाखुश थी और चाहती थी कि वह और उसका परिवार कमरा खाली कर दे। पुलिस ने कहा कि वह राकेश को उसका बकाया भुगतान करने से भी इनकार कर रही थी जो लगभग तीन लाख रुपये तक हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल