लाइव न्यूज़ :

महरौली, वसंत विहार के बाद जैतपुर में दो महिलाओं के शव मिले, 7 दिन के अंदर 8 लोगों की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2019 17:11 IST

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आस-पास थी। एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक घर में दो महिलाओं के शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और बताया कि घर से बदबू आ रही है।

दिल्ली में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महरौली, वसंत विहार के बाद अब जैतपुर से डबल मर्डर की खबर आ रही है। यहां पर दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। महिलाओं का शव उनके घर में ही मिले हैं। बताया जा रहा है कि घर से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया तो दो शव मिले। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं जमशेद आलम की पत्नियां थीं। दोनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आस-पास थी। एक अधिकारी ने बताया कि आलम और उसका 10 वर्षीय बेटा गायब है। ऐसी आशंका है कि पत्नियों की हत्या के बाद आलम फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला का पति फरार है। गौरतलब है कि इससे पहले महरौली में एक ट्यूशन टीचर ने अपने पूरे परिवार की गला काट कर हत्या कर दी थी। इसके एक ही दिन बाद वसंत विहार इलाके में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्स की घर में हत्या कर दी गई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।दरअसल, जैतपुर के सौरव विहार में एक शख्स किराए के मकान में दो महिलाओं और एक बच्चे के साथ रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि कल (26 जून) सबको देखा गया था, लेकिन आज (27 जून) दरवाजा बाहर से बंद था और बदबू आ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया कि एक घर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो दो महिलाओं की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की चुन्नी से गला दबाकर हत्या की गई थी। हालांकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों महिलाए फरार शख्स की पत्नी थीं। घटना के बाद से पति और बेटा गायब हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि फरार पति पीओपी लगाने का काम करता था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमअरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है