लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : घर खरीदारों को ठगने के मामले में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली विकास प्राधिकरण की एक योजना से संबंधित आवासीय परियोजना के बहाने लगभग 250 घर खरीदारों से कथित रूप से 29 करोड़ रुपये ठगने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि फरीदाबाद निवासी रतन सिंह नेगी (39) और उसकी महिला साथी एरोसिटी द्वारका बहु-राज्य सहकारी समूह आवासीय सोसाइटी के पदाधिकारी हैं। इससे पहले वे एक अन्य रियल एस्टेट कंपनी में प्रबंधकों के पद पर थे।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह बहाना बनाकर लगभग 250 निवेशकों से 29 करोड़ रुपये एकत्रित किये कि उनकी आगामी परियोजना को विधिवत तरीके से डीडीएस से लाइसेंस मिल चुका है। इसमें से केवल 6.75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल परियोजना के लिये जमीन खरीदने में किया गया जबकि शेष राशि को गबन तथा अन्य विभिन्न संस्थाओं को दे दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली थी कि नेगी और उसकी साथी जमानत याचिका खारिज होने के बाद से फरार हैं और दिल्ली आने वाले हैं, जिसके बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले में अन्य षड़यंत्रकारियों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ पी मिश्रा ने कहा कि डीडीए की भूमि संयोजन योजना (एलपीपी) के नाम पर विभिन्न सोसाइटी और बिल्डरों द्वारा बाजार में कई आकर्षक योजनाएं पेश की जा रही हैं। संपत्ति या फ्लैट की बुकिंग के लिये पंजीकरण शुल्क या प्रारंभिक भुगतान की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के सुनियोजित विकास के तहत घरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीडीए ने यह योजना शुरू की थी। जांच में पता चला है कि विभिन्न बिल्डर और प्रमोटर इस योजना के नाम पर फ्लैट खरीदारों को ठगकर फायदा उठा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह