जामिया नगर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 10:38 IST2019-12-16T10:36:48+5:302019-12-16T10:38:05+5:30

Jamia Protest: सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं।

Delhi: Two FIR over property damage and riots registered by Police on violence during protests in Jamia Nagar | जामिया नगर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

जामिया नगर में प्रदर्शन और हिंसा पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में प्रदर्शन और हिंसा पर दर्ज की एफआईआरनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन ने ले लिया था हिंसक रूप

नागरिकता विधेयक कानून के खिलाफ दिल्ली में जामिया नगर इलाके में रविवार को हुए प्रदर्शन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस ने इस मामले में संपत्ति नुकसान और दंगे के लिए दो एफाईआर दर्ज की है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इस कानून को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे थे। हालांकि, रविवार शाम इसने हिंसक रूप ले लिया।


आगजनी और हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार को पुलिसकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में घुस गये थे और लाठी चार्ज भी किया। सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं।

पीटीआई के अनुसार छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय परिसर में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा शनिवार को कर दी थी। परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। 

इससे पहले रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया था। हालांकि, हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को अब रिहा कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 50 छात्रों में से 35 कालकाजी पुलिस थाने और 15 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने से रिहा किए गए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Delhi: Two FIR over property damage and riots registered by Police on violence during protests in Jamia Nagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे