लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : सेना के जवान से लूटपाट करने के मामले में दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में सेना के एक जवान से कथित तौर पर लूटपाट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दोनों ही आरोपी राजीव कुमार (28) और उमेश (22) उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस को इस लूटपाट के बारे में 13 अप्रैल को शिकायत मिली थी।

शिकायतकर्ता सेना के जवान तंवर राज सिंह ने बताया कि वह बस से राजस्थान में अपने गांव गुंडी से पंजाब के डप्पर जा रहा था। 13 अप्रैल को उसकी बस दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल पहुंची। सेना का जवान कश्मीरी गेट जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक ऑटोरिक्शा उसके सामने आकर रुका। ऑटो में पीछे की सीट पर दो लोग पहले से ही बैठे हुए थे।

ऑटो चालक ने कहा कि वह उसे कश्मीरी गेट छोड़ देगा, जिसके बाद जवान ऑटो में बैठ गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक ऑटो को एक सुनसान जगह ले गया और वहां आरोपियों ने सिंह की पिटाई कर उससे उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 7.6 एमएम पिस्तौल की 10 गोलियां, उसकी वर्दी और पहचान पत्र भी था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान कर ली। उसके बाद नोएडा के याकूबपुर गांव में छापेमारी कर राजीव को पकड़ लिया गया। उसके खुलासे के बाद उमेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस ने उनके पास से नौ गोलियां बरामद की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू