लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ट्रक ने दोपहिया वाहन में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद एक ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक की पहचान दिल्ली के मटिया महल इलाके के रहने वाले वहराम खान के तौर पर की गई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान अबतक नहीं हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना निगम बोध घाट के पास हुई। ट्रक शास्त्री पार्क की ओर से आ रहा था और वह दोपहिया वाहन से भिड़ंत के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया जहां कुछ लोग सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अबतक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक अतीक अहमद नेहरू विहार इलाके का रहने वाला है और घटनास्थल के नजदीक मौजूद पुलिस के गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया है।

उन्होंने बताया कि अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल