Delhi Rain: स्कूटर पर जा रहे पिता-पुत्री पर गिरा पेड़, कालकाजी इलाके में हुआ हादसा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 15:07 IST2025-08-14T15:02:16+5:302025-08-14T15:07:30+5:30
Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश के बीच एक विशाल पेड़ उखड़कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Delhi Rain: स्कूटर पर जा रहे पिता-पुत्री पर गिरा पेड़, कालकाजी इलाके में हुआ हादसा
Delhi Rain: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण कालकाजी के बी ब्लॉक में एक विशाल पेड़ उखड़ गया।
#WATCHदिल्ली में भारी बारिश के बाद आज सुबह कालकाजी इलाके में पारस चौक के पास एक पेड़ उखड़ने से 2 लोग घायल हो गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
पुलिस द्वारा CCTV फुटेज की पुष्टि की गई है। pic.twitter.com/pmf1ckhhFr
पेड़ गिर जाने से आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, इलाके से गुजर रहे पिता-पुत्री के ऊपर अचानक उखड़कर पेड़ गिर गया, जिसके कारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि पेड़ को सड़क से हटाने के लिए ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ तैनात की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के मकसद से क्षेत्र में पेड़ों की आवश्यक छंटाई करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।
साउथ दिल्ली के कालकाजी में भारी वर्षा से पेड़ गिर गया, एक बेचारा बाइक सवार दब कर मौके पर ही मर गया।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 14, 2025
अब तक भारी वर्षा के चलते करीब 2 दर्जन लोग जान गवा चुके हैं। मगर भाजपा की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।
हर बारिश में लोग मर रहे हैं ।राखी त्यौहार के दिन 2.5 साल के भाई का इंतज़ार… pic.twitter.com/CykXgevxcn