लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यातायात पुलिस ने जनवरी-अक्टूबर के बीच ई-रिक्शा को 19,500 से अधिक चालान किये

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर दिल्ली यातायात पुलिस ने इस साल जनवरी-अक्टूबर के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा वालों के खिलाफ 19,500 से अधिक चालान किये। इनमें गलत तरीके से पार्किंग, 'नो एंट्री जोन' में वाहन चलाना, बिना लाइसेंस और निर्धारित संख्या से अधिक यात्री बैठाने समेत अन्य उल्लंघन के मामले शामिल रहे।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, ई-रिक्शा के कुल 19,591 चालान में से सबसे अधिक चालान यातायात पुलिस की पश्चिमी रेंज में 14,580 जारी किए गए। इसके बाद नयी दिल्ली रेंज में 2,802 और दक्षिणी रेंज में 2,209 चालान शामिल हैं।

तीनों रेंज में 31 अक्टूबर तक के आंकड़े दर्शाते हैं कि गलत तरीके से वाहन पार्किंग के चलते 11,983 चालान काटे गए जबकि 'नो एंट्री जोन' में वाहन चलाने पर 5,546 और 2,062 चालान पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), लाइसेंस, गलत दिशा में वाहन चलाने और निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाने समेत अन्य उल्लंघन को लेकर थे।

आंकड़ों के मुताबिक, इसी अवधि में यातायात पुलिस ने तीनों रेज में कुल 31,723 ई-रिक्शे जब्त करने की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि जारी किये गए चालान की राशि उल्लंघन के अनुसार 5,000 रुपये या उससे अधिक रही।

यातायात पुलिस की पश्चिमी रेंज में पीरागढ़ी चौक, मुंडका, सागरपुर, शादीपुर चौक और द्वारका मोड़ समेत कई बाजार क्षेत्र आते हैं।

पुलिस उपायुक्त यातायात (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि इस साल जनवरी से जारी विशेष अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 19,591 ई-रिक्शा के चालान किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान की गई कार्रवाई के बाद पिछले छह महीने में पाया गया है कि ई-रिक्शा चालक नियमों का पालन करने लगे हैं जो पहले कहीं भी सवारी बैठाने या उतारने के लिए सड़क पर रूक जाते थे जिससे यातायात बाधित होता था।

वहीं, नयी दिल्ली रेंज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेंज की तुलना में अन्य रेंज में चालान की संख्या कम है क्योंकि नयी दिल्ली और दक्षिणी रेंज में विशिष्ट मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग