लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अनुसार पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, महरौली-बदरपुर रोड, आनंद पर्वत, जखीरा अंडरपास, नांगलोई, मुंडका, उत्तम नगर, रोहतक रोड, संगम विहार, डाबरी, सीतापुरी, कृष्णा नगर, मधु विहार, छतरपुर, बादली और किराड़ी जैसे इलाकों में जलभराव की सूचना मिली।

यातायात पुलिस को जलभराव के कारण दक्षिणी दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास को बंद करना पड़ा।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर परामर्श जारी कर यात्रियों से ऐसी सड़कों से बचने को कहा।

दिल्ली की यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “जलभराव के कारण नांगलोई फ्लाईओवर से मुंडका (दोनों कैरिजवे) की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।’’

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि जलभराव की शिकायतों का निपटारा करने के लिए उसके स्थानीय अधिकारी काम में जुटे हुए हैं।

पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "बृहस्पतिवार को जलभराव से संबंधित अब तक बहुत कम शिकायतें प्राप्त हुई हैं और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।"

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शहर में बृहस्पतिवार को दिन में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश के अलावा गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है