लाइव न्यूज़ :

CJI रंजन गोगोई के कामकाज का आज आखिरी दिन, जस्टिस बोबडे के साथ कोर्ट 1 में बैठे, शाम में विदाई समारोह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 11:56 IST

जस्टिस गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति गोगोई का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 13 महीने और 15 दिन का रहा ।जस्टिस बोबडे के 18 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के काम काज का आज आखिरी दिन है। आज गोगोई कोर्ट 1 में आगामी चीफ जस्टिस एसए बोबडे के साथ बैठे और सभी 10 लिस्टेड मामलों में नोटिस जारी की। शुक्रवार शाम को सीजेआई को विदाई देने के लिए कोर्ट परिसर में ही एक समारोह आयोजित किया जाएगा। न्यायमूर्ति गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। वह 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने उच्चतम न्यायालय में अपने बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश एस ए बोबडे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गोगोई का प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 13 महीने और 15 दिन का रहा । बोबडे के 18 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है। उनका कार्यकाल 18 महीना होगा।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, ‘‘प्रधान न्यायाधीश के पद के लिए उचित समझे जाने वाले उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए।’’ इस प्रक्रिया के तहत सीजेआई की सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री प्रधानमंत्री के सामने इसे रखते हैं जो इस मामले पर राष्ट्रपति को सलाह देते हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया