लाइव न्यूज़ :

दिल्ली अगले साल पहली ‘पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट’ प्रकाशित करेगी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली अगले साल अपनी पहली ‘पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट’ प्रकाशित करेगी जिसमें सीवेज, जल गुणवत्ता, कूड़ा एकत्र करने और इसे अलग-अलग करने संबंधी अहम विषयों से जुड़े आंकड़े शामिल होंगे।

यह भी संभावना है कि दिल्ली सरकार पहली बार नगर निगमों को सड़कों पर धूल और गड्ढों के प्रबंधन तथा कूड़ा जलाने से रोकने के उपायों के लिए कोष आवंटित करेगी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली में विभागों की अधिकता समस्या के समाधान में बाधक है। नागपुर, या मुंबई या चेन्नई में काम आसान है। इसलिए संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करना उद्देश्य है।’’

पर्यावरण विभाग इस संबंध में एक एजेंसी की सेवा लेने के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया में है जो नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली शहरी आवास सुधार बोर्ड, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, वन एवं वन्यजीव सहित सभी संबंधित विभागों से आंकड़े एकत्र करेगी।

अधिकारी ने कहा,‘‘नगर निगम यहां उत्पन्न होने वाले कूड़े, उसे अलग-अलग करने, बैटरी चालित वाहनों आदि की जानकारी देंगे। दिल्ली जल बोर्ड पानी की गुणवत्ता, जलमल शोधन, सीवर नेटवर्क आदि के बारे में तथा दिल्ली शहरी आवास सुधार बोर्ड झुग्गी बस्तियों के बारे जानकारी देगा।’’

उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों को संकलित करने का कार्य फरवरी में शुरू होगा और मार्च के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। पहली बार ऐसी पूर्ण रिपोर्ट जारी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल