लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना से राहत के बीच आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या-क्या खुलेगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 31, 2021 08:35 IST

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आकड़ों में गिरावट आई है। ऐसे में सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में घटा संक्रमण का आकड़ा , अनलॉक की प्रक्रिया आज से हो रही है शुरूसोमवार से निमार्ण गतिविधियों और कारखानों को किया जाएगा शुरू दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 946 नए मामले सामने आए हैं

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार (31 मई) से पाबंदियों में ढील देने का फैसला किया है। संक्रमण में कमी के बाद एक तरह से ये अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करना है। दिल्ली में दरअसल संक्रमण दर अब 2 प्रतिशत से भी कम रह गया है।

कोरोना के चलते दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन चल रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को पाबंदियों में ढील की घोषणा की थी। इसके तहत निर्माण गतिविधियों और कारखानों को 31 मई से फिर से खोला जा रहा है। वैसे दूसरी पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी।

हालांकि, श्रमिकों और कर्मचारियों की आवाजाही ई-पास के जरिए ही हो सकेगी। इसे कारखानों के मालिकों / नियोक्ताओं और ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों और कर्मचारियों के विवरण के साथ आवेदन जमा करके प्राप्त किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने भी की पाबंदियों में ढील को लेकर बैठक

इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रतिबंधों में ढील के साथ कोरोना संबंधित उचित नियमों का पालन करने के लिए विभाग के सदस्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की।

बैठक में सदस्यों को कोरोना संबंधित सुरक्षा गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई । जैसे मास्क का उपयोग, बार-बार हाथों को सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नहीं है, कार्यस्थल पर पान, गुटखा, तंबाकू और  शराब का सेवन नहीं करना, स्वच्छता और स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए ।

रविवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना 946 नए मामले सामने आए । दिल्ली में कुल संक्रमण का आंकड़ा 14,25,00 पहुंच गया है । वही मरने वालों की संख्या  24,151 हो गयी है। लगभग डेढ़ महीने बाद दिल्ली में दैनिक मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया है । शहर में 13 अप्रैल को 81 मौतें दर्ज की गई थी।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण