लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: इस महीने 18 दिसंबर तक कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 68 हजार लोगों पर लगा जुर्माना

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:06 IST

Open in App

(स्लग में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच अधिकारियों ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में इस महीने की 18 तारीख तक करीब 68 हजार लोगों पर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करने आदि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। यह खुलासा आधिकारिक आंकड़ों में हुआ है।

वहीं, पिछले महीने दिल्ली सरकार की प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का उल्लंघन करने पर 1,12,076 लोगों पर जुर्माना लगाया था जबकि पुलिस ने इसी दौरान मास्क नहीं पहनने पर 4,675 लोगों का चालान किया था।

दिल्ली सरकार द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सरकार की प्रवर्तन टीमों और दिल्ली पुलिस ने एक से 18 दिसंबर के बीच मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करने पर कुल 68,833 लोगों पर जुर्माना लगाया।

सरकार के अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली सरकार की टीम ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का उल्लंघन करने पर 66,850 लोगों का इस महीने 18 दिसंबर तक चालान किया। जबकि दिल्ली पुलिस ने इन्हीं कारणों की वजह से 16 दिसंबर तक 1983 लोगों का चालान किया। इस प्रकार पिछले महीने के मुकाबले इस महीने चालान की संख्या बढ़ सकती है।’’

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर 1,210 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सरकार को जुर्माने से इस अवधि में 13,28,45,200 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि पिछले महीने यह राशि 21.3 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos