लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : चोरी के शक में व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में तीन लोग पकड़े गए

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में वाहन चोरी के शक में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि पिटाई की घटना बुराड़ी इलाके के संतनगर में गत मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजकर 30 मिनट पर हुई थी। पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। बाद में उसे चेतावनी देकर उन लोगों ने छोड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पीसीआर को घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन प्राप्त वीडियो के आधार पर उसी दिन मामले की जांच शुरू कर दी गई। हमारी टीम घटना स्थल पर मामले की पुष्टि करने गई। वीडियो में पिटाई करते दिख रहे तीन लोगों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘हिरासत में लिए गए लोगों ने जांच के दौरान बताया कि पीड़ित को उनमें से एक का रिक्शा चोरी कर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने उसे खंभे से बांध दिया और लोगों के सामने पिटाई की व बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामले में पकड़े गए लोगों ने बताया कि पहले भी चोरी की घटना हो चुकी थी, इसलिए उन्हें लगा कि उन घटनाओं के पीछे भी वह व्यक्ति है।’’

पुलिस ने बताया कि वह पीड़ित की पहचान नहीं कर सकी है और न ही इस मामले में वह शिकायत करने के लिए पुलिस के पास आया है।

उन्होंने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा-323, 341 और 34 के तहम मामला दर्ज किया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब