लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चांदनी चौक में गिराए गए मंदिर के स्थान पर खड़ा किया गया अस्थायी ढांचा, भक्तों ने की पूजा

By भाषा | Updated: February 19, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में प्रशासन द्वारा एक मंदिर गिराए जाने की घटना के करीब डेढ़ महीने बाद उसी स्थान पर एक ‘‘अस्थायी ढांचा’’ खड़ा किया गया है। उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर ने शुक्रवार को दावा किया कि ढांचा ‘‘हनुमान भक्तों’’ ने तैयार किया है।

चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण की योजना के तहत यहां के पुराने हनुमान मंदिर को गिराने को लेकर भाजपा और आप की दिल्ली इकाईयों के बीच जनवरी की शुरुआत में विवाद हो गया था।

उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तब कहा था कि अतिक्रमण हटाने के अदालत के आदेश पर मंदिर गिराया गया।

इस बीच, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई कुछ तस्वीरों में पता चला कि जिस स्थान पर मंदिर गिराया गया वहां पर स्टील का अस्थायी ढांचा खड़ा है जिसके भीतर हनुमान की मूर्ति है जिसकी पूजा की जा रही है।

एनडीएमसी के महापौर जय प्रकाश ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अस्थायी ढांचा राम जी और हनुमान जी के भक्तों ने खड़ा किया है। भले ही तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया लेकिन हमें उनकी आस्था का भी सम्मान करना होगा।’’

शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने उस ढांचे की दो तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह दिन में उस स्थल पर जाकर ‘भगवान हनुमान का आर्शीवाद’ लेंगे। इसमें उन्होंने लिखा, ‘‘चांदनी चौक में विराजे पवनसुत हनुमान जयश्रीराम।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘उस स्थल पर जाने के बाद मैं अगले कदम के बारे में निर्णय लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे