लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : नामांकन, बोर्ड प्रैक्टिकल के लिए दसवीं से 12वीं कक्षा के छात्र सोमवार से स्कूल जा सकेंगे

By भाषा | Updated: August 8, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त दिल्ली सरकार ने दसवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को नामांकन, बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल गतिविधियों की खातिर सोमवार से स्कूल जाने की अनुमति दे दी और कहा कि स्कूल परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों की शुरुआत की जा सकती है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार शाम को जारी एक आदेश के तहत सोमवार से महानगर में साप्ताहिक बाजारों के खुलने की भी अनुमति दे दी। इसके लिए दुकानदारों एवं बाजार में आने वाले लोगों को कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अपनाने होंगे।

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है, ‘‘महानगर में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को नौ अगस्त (सोमवार) से नामांकन से जुड़े कार्यों और बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल गतिविधियों की खातिर स्कूल जाने की अनुमति होगी।’’

आदेश में कहा गया, ‘‘स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो सकता है। इन शिविरों में सभी उम्र वर्ग के बच्चे अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ जा सकते हैं।’’

इसने कहा कि शिक्षा निदेशालय इन गतिविधियों के लिए उपयुक्त दिशानिर्देश जारी करेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे बशर्ते सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन हो। कोई भी अनधिकृत साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा।’’

आदेश में कहा गया है कि सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार के खुलने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो