लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: JNU परिसर में महिला के कथित यौन उत्पीड़न मामले में छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 7, 2020 01:20 IST

आरोपी की पहचान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व सदस्य राघवेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पिछला जेएनयू छात्रसंघ चुनाव लड़ा था। हालांकि एबीवीपी ने कहा कि मिश्रा कभी भी संगठन का सदस्य नहीं रहा।

Open in App

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व सदस्य राघवेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है। मिश्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पिछला जेएनयू छात्रसंघ चुनाव लड़ा था। हालांकि एबीवीपी ने कहा कि मिश्रा कभी भी संगठन का सदस्य नहीं रहा।

उसने वामपंथी छात्र इकाइयों पर झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी ने दावा किया कि मिश्रा ने उसके उम्मीदवार के खिलाफ ही जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव लड़ा था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी भगवा कपड़े पहनता था। घटना बुधवार को हुई और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मिश्रा ने परिसर के अंदर छात्रावास के एक कमरे में छात्रा से कथित रूप से दुर्व्यवहार किया।

अधिकारी ने कहा कि बुधवार को शिकायत मिलने के बाद वसंत कुंज (उत्तर) पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया। लड़की ने पुलिस को बताया कि मिश्रा ने उसे छात्रावास के एक कमरे में बुलाकर उसका उत्पीड़न किया। जब उसने शोर मचाया तो छात्रावास के चौकीदारों ने उसे पकड़ लिया। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)यौन उत्पीड़नरेपदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?