लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के आवास पहुंची सोनिया गांधी, जल्द हो सकता है CM के नाम का ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: December 13, 2018 16:06 IST

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में जल्द घोषणा की जाएगी।

Open in App

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा बृहस्पतिवार की शाम जयपुर में किये जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शाम को की जा सकती है। अभी-अभी सोनिया गांधी राहुल के आवास पहुंची हैं। 

मुख्यमंत्री पद की दौड में शामिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली से जयपुर पहुंच रहे हैं।इन दोनों नेताओं ने आज सुबह नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। 

राहुल की पर्यवेक्षकों के साथ बैठक, दिल्ली पहुंचे राजस्थान एवं मप्र के मुख्यमंत्री पद के दावेदार

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही खींचतान के बीच पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की और कहा कि मुख्यमंत्रियों के चयन के संदर्भ में जल्द घोषणा की जाएगी।

गांधी ने राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए एके एंटनी के साथ बैठक की। इस दौरान राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया भी मौजूद थेकांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कहा, ‘‘आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य की राय ले रहे हैं।’’ 

इस बीच, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला गांधी को लेना है।मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सचिन पायलट भी दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में पार्टी के सांसद कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया दौड़ में शामिल हैं। खबर है कि गांधी बाद में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से मुलाकात करने वाले हैं।पर्यवेक्षकों ने बुधवार को जयपुर और भोपाल में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों से चर्चा की। वे गांधी को इस बारे में जानकारी देंगे कि विधायक किसे अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं? 

पिछले 24 घंटे में गांधी की ओर से एक ऑडियो संदेश तीनों राज्यों में 7.3 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं को भेजा गया जिसमें उनसे मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी राय पूछी गई।ऑडियो संदेश में उन्हें तीन मुख्य राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए नेताओं को बधाई देते हुए सुना गया।

उन्होंने कहा, अब मैं आपसे एक अहम सवाल पूछना चाहता हूं : किसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए? कृपया एक नाम बताए। आप जो नाम बताएंगे उसके बारे में केवल मुझे ही पता होगा। पार्टी में किसी को भी यह पता नहीं चलेगा। छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। खड़गे ने नवनिर्वाचित विधायकों और मुख्यमंत्री पद के दावेदारों से मुलाकात की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री पद के दावेदारों- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत से भी मुलाकात कर सकते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :विधानसभा चुनावराहुल गांधीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया