लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : नरेला में कार की चपेट में आने से छह मजदूर घायल

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में तेज रफ्तार से आ रही एक कार की चपेट में आने से छह मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घायल मजदूरों की पहचान नरेंद्र (43), शरद (40), संजय (35), सुनील (30), नंद लाल (32) और सुखदीन (21) के रूप में की गयी है।

पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायल मजदूरों को एमवी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। घटनास्थल से एक बलेनो कार बरामद की गयी, कार का चालक अपना फोन छोड़कर भाग गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार नरेला से बवाना की ओर जा रही थी। कार अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे बैठे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने) और धारा 337 (किसी के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार के मालिक की पहचान हरियाणा के सोनीपत शहर के अमित के रूप में की गयी है। कार धर्मेन्द्र नामक एक व्यक्ति चला रहा था। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो