लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निशुल्क डायलिसिस अस्पताल की शुरुआत की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने रविवार को कहा कि यहां गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में गुर्दे के रोगी अब अपना निशुल्क डायलिसिस करा सकेंगे।

कमेटी ने यहां गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में ‘‘भारत की सबसे बड़ी’’ गुर्दा डायलिसिस सेवा की शुरुआत की।

कमेटी ने एक बयान में कहा कि गुरु हरकिशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च किडनी डायलिसिस अस्पताल 101 रोगियों को एक साथ डायलिसिस की सुविधा देगा और इसमें प्रतिदिन 500 मरीजों की डायलिसिस की जा सकती है।

अस्पताल अपनी सेवाएं मरीजों को पूरी तरह से मुफ्त में देगा।

कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस सबसे तकनीकी रूप से उन्नत अस्पताल में सभी सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही हैं। कोई बिलिंग या भुगतान काउंटर नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसकी क्षमता जल्द ही मौजूदा 101 बिस्तरों से बढ़ाकर एक हजार बिस्तरों की कर दी जायेगी।

इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने यह परियोजना शुरू करने के लिए सिख समुदाय की सराहना की, जो सभी के लिए नि: शुल्क सेवाएं प्रदान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल