लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर अभिनेत्री कंगना रनौत को दिया गया पद्मश्री सम्मान वापस लेने का आग्रह किया है।

डीएसजीएमसी के मुताबिक कंगना ''सांप्रदायिक तौर पर नफरत फैलाने के अलावा एक धार्मिक समुदाय को निशाना बना रही हैं, और लगातार किसानों तथा स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर कथित रूप से देशद्रोही और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर सिख संगठन ने शनिवार को कंगना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में डीएसजीएमसी एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कंगना 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख कर जानबूझकर सिखों को उकसाने का काम कर रही हैं।

सिरसा ने कहा, ‘‘वह इस सम्मान की पात्र नहीं हैं। वह भारत की मूल भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं जो सभी के लिए सद्भाव और अच्छाई पर आधारित है। सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों, सिखों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए कंगना से पद्मश्री सम्मान को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।’’

सिरसा ने कहा कि डीएसजीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मिलने और कंगना रनौत के खिलाफ खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए मुंबई जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा