लाइव न्यूज़ :

अकाली दल विधायक ने नई दिल्ली में औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर पोती कालिख

By भाषा | Updated: December 2, 2019 05:36 IST

Akali Dal MLA: दिल्ली में अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने औरंगजेब लेन के नाम वाले साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी

Open in App
ठळक मुद्देअकाली दल के विधायक ने औरंगजेब के नाम वाले साइन बोर्ड पर पोती कालिखअकाली दल विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के इस कदम से सियासत गरमाई

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) सदस्यों के साथ लुटियन दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन के नामपट्ट पर कालिख पोत दी और नामपट्टों व पाठ्यपुस्तकों से मुगल शासक का नाम हटाने की मांग की।

सिरसा ने कहा कि औरंगजेब एक ‘‘हत्यारा’’ था जिसने गुरु तेग बहादुर की हत्या की और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को प्रताड़ित किया। सिरसा ने अपने कृत्य को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के दिन लोगों को औरंगजेब के खूनी अतीत की याद दिलाने की जरूरत है।’’

डीएसजीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सड़क का नाम औरंगजेब के नाम पर नहीं हो और उसके बारे में स्कूल और कालेजों में नहीं पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘यह चौंकाने वाली बात है कि सिख गुरुओं पर अत्याचारों के बावजूद औरंगजेब का महिमामंडन किया गया। इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।’’

सिरसा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद योजनाबद्ध तरीके से मुगल शासक का महिमामंडन किया गया। मुगल शासक के नाम पर न केवल सड़कों के नाम रखे गए बल्कि उसके बारे में स्कूल और कालेजों में भी पढ़ाया जाता है।’’ 

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया