लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को व्यापक जांच जारी रखनी चाहिए क्योंकि कोविड, फ्लू के एक जैसे लक्षण हैं : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की हाल में हुई एक बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि फ्लू एवं कोविड-19 के लक्षण एक जैसे हैं और दिल्ली सरकार को कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए व्यापक जांच जारी रखनी चाहिए।

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली में महामारी की स्थिति पर चर्चा की गई और परामर्श दिया गया कि राष्ट्रीय राजधानी में महामारी रोधी रणनीति जारी रखी जानी चाहिए।

बैठक के विवरण के अनुसार, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉक्टर सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले पिछले कुछ समय से 100 से कम रहे हैं।

सिंह ने 27 अगस्त को हुई बैठक में कहा कि शाहदरा जिले में मामलों की वृद्धि की वजह का पता लगाया जाना चाहिए।

बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 के लक्षण लगभग एक जैसे हैं, इसलिए संपर्कों का पता लगाने एवं इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और गंभीर श्वसन बीमारी से संबंधित सर्वेक्षण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

वहीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने भी कहा कि दिल्ली में व्यापक जांच जारी रखी जानी चाहिए क्योंकि इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 के लक्षण एक जैसे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग