लाइव न्यूज़ :

Delhi sex ratio News: दिल्ली में लड़कियों की संख्या में कमी!, 2021 के 932 से घटकर 2022 में 929, लिंगानुपात में गिरावट, जानें वार्षिक रिपोर्ट का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2023 14:39 IST

Delhi sex ratio News: दिल्ली में जन्म दर 2021 के प्रति हजार जनसंख्या पर 13.13 की तुलना में 2022 के दौरान बढ़कर 14.24 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृत्यु दर 2021 में 8.28 प्रतिशत थी जो 2022 में घटकर 6.07 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में प्रतिदिन जन्म की औसत संख्या में भी उल्लेखनीय उछाल आया।2022 में बढ़कर 823 हो गई है जो 2021 में 745 थी।

Delhi sex ratio News: राष्ट्रीय राजधानी में लिंगानुपात 2021 के 932 से घटकर 2022 में 929 हो गया। दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'दिल्ली में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण पर वार्षिक रिपोर्ट, 2022' में कहा गया है कि दिल्ली में जन्म दर 2021 के प्रति हजार जनसंख्या पर 13.13 की तुलना में 2022 के दौरान बढ़कर 14.24 हो गई।

मृत्यु दर 2021 में 8.28 प्रतिशत थी जो 2022 में घटकर 6.07 प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में प्रतिदिन जन्म की औसत संख्या में भी उल्लेखनीय उछाल आया, और यह 2022 में बढ़कर 823 हो गई है जो 2021 में 745 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 2021 में 932 था जो 2022 में घटकर 929 हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजीकृत किए गए कुल जन्म में 1,55,670 (51.83 प्रतिशत) लड़के थे और 1,44,581 (48.14 प्रतिशत) लड़कियां थीं और 99 (0.03 प्रतिशत) "अन्य" श्रेणी से संबंधित थे। रिपोर्ट से पता चलता है कि 2.23 प्रतिशत महिलाओं ने 19 साल या इससे कम उम्र में बच्चे को जन्म दिया।

रिपोर्ट में 2022 में शिशु और मातृ मृत्यु दर में मामूली वृद्धि पर भी प्रकाश डाला गया है। 2022 में, शिशु मृत्यु दर (प्रति हजार जीवित जन्म पर) 23.82 रही, जो 2021 में 23.60 थी। मातृ मृत्यु दर (प्रति हजार जीवित जन्म) 2022 में 0.49 रही, जो 2021 में 0.44 थी।

साल 2021 में दर्ज की गई 1,71,476 मौतों की तुलना में 2022 में 1,28,106 मौतें दर्ज की गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजीकृत मौतों में 79,052 (61.71 प्रतिशत) पुरुष और 49,004 (38.25 प्रतिशत) महिलाएं और "अन्य" श्रेणी में 50 (0.04 प्रतिशत) मौतें शामिल हैं।

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया