लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प, आगजनी और फायरिंग भी हुई

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 16:29 IST

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पार्किंग विवाद के कारण पुलिस और वकीलों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक वकील को ज्यादा चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में भारी हंगामा, फायरिंगपुलिस और वकीलों के बीच झड़प, गाड़ी में आग लगाई गई

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग को लेकर ये विवाद शुरू हुआ और हंगामा बाद में काफी बढ़ गया। इस विवाद के दौरान फायरिंग होने की भी खबर है। एक वकील को ज्यादा चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कवरेज के लिए वहां गये कुछ पत्रकारों को भी पीटे जाने की खबर है।

साथ ही पुलिस की एक गाड़ी को भी जलाए जाने की खबर है।फिलहाल इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इस बीच अतिरिक्त पुलिस बल और दमकल की गाड़ियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस और वकीलों में झड़प के बाद तनाव अब भी बरकरार है। 

बहरहाल इस विवाद के बाद तीस हजारी बार एसोसिएशन के जय बिस्वाल ने कहा, 'कोर्ट आते समय एक वकील की गाड़ी में एक पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। वकील ने जब इस पर नाराजगी जताई तो उसके साथ बहस की गई और 6 पुलिसवाले उसे अंदर ले गये और मारपीट की। लोगों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया।'

बिस्वाल ने आगे कहा, 'एसएचओ और स्थानीय पुलिस वहां पहुंची लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने इसकी सूचना हाई कोर्ट को दी। एक टीम को 6 जजों के साथ वहां भेजा गया लेकिन उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया। जब वे वहां से जाने लगे तो पुलिस ने फायरिंग की।'

दिल्ली बार काउंसिल ने पुलिस वालों को बर्खास्त करने की मांग की

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के केसी मित्तल ने इस बीच दोषी पुलिसवालों को बर्खास्त करने की मांग की है। केसी मित्तल ने कहा, हम इस घटना निंदा करते हैं। एक वकील की हालत गंभीर है। एक युवा वकील को लॉक-अप में पीटा गया। ये पुलिस की ज्यादती है। उन्हें बर्खास्त करना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। हम दिल्ली के वकीलों के साथ हैं।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल