लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: द्वारका डीपीएस, मदर मैरी समेत 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: May 1, 2024 09:29 IST

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसरों की तलाशी ले रही है।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह पुलिस के लिए चिंताजनक है क्योंकि, दिल्ली के करीब 6 स्कूलों में धमकी भरे ईमेल आए है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल आने के बाद से सुबह-सुबह पुलिस हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया जा रहा है और दिल्ली पुलिस परिसर की गहन तलाशी ले रही है। इंडिया टुडे के हवाले से दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की द्वारका और वसंत कुंज इकाई, पूर्वी मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल, साकेत में एमिटी स्कूल और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में डीएवी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। तलाश जारी है।"

अधिकारियों ने पुष्टि की कि मयूर विहार के मदर मैरी, एमिटी साकेत और संस्कृति स्कूल को भी इसी तरह की धमकियां मिलीं। पुलिस ने कहा, "आज सुबह पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में बम होने की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुई थी। स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जाँच की जा रही है।"

गौरतलब है कि डीपीएस द्वारका को सुबह 6 बजे बम की धमकी मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, कई फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) के जवानों को मौके पर भेजा गया।

शुरुआती जांच के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकियां ईमेल के जरिए मिलीं। ईमेल का आईपी पता बताता है कि यह देश के बाहर से है। दिल्ली पुलिस को संदेह है कि आईपी एड्रेस को वीपीएन के जरिए छुपाया जा सकता है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीSchool Educationद्वारका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन