लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सत्येंद्र जैन ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजना स्थलों का दौरा किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बहु स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजना स्थलों का दौर कर स्थिति का जायजा लिया।

जैन ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके इन परियोजनाओं की स्थिति का विवरण साझा किया और परियोजना स्थलों की तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें से एक परियोजना कोविड-19 देखभाल केंद्र से संबंधित है।

उन्होंने कहा, '' लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल की नयी निर्माणाधीन इमारत का दौरा किया। नए भवन में बिस्तरों की संख्या को 270 से बढ़ाकर 400 बिस्तर तक करने के निर्देश दिए। ये 400 बिस्तर आने वाले समय में कोविड-19 के उपचार के लिए पूर्ण रूप से उपलब्ध रहेंगे।''

अन्य ट्वीट में मंत्री ने मादीपुर की एक परियोजना का विवरण साझा किया और कहा कि इसका निर्माण वर्ष 2022 तक पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को नया रूप देने के मद्देनजर दिल्ली सरकार द्वारा मादीपुर में एक नया अस्पताल बनाया जा रहा है। निर्माण स्थल का दौरा किया। काम तेज गति के साथ जारी है।''

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल की नयी निर्माणाधीन इमारत का भी दौरा किया।

इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा ज्वालापुरी में बनाए जा रहे नए अस्पताल के बारे में भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन