राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-आजीवन चुनाव लड़ने से बैन करो?, 10-12 दिन से संसद में रार जारी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2026 15:11 IST2026-02-12T15:07:30+5:302026-02-12T15:11:44+5:30
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कितना बड़ा ये आरोप है आप नेता प्रतिपक्ष हैं उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिए।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘‘विशिष्ट प्रस्ताव’’ लाने के लिए एक नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। संसद परिसर में बात करते हुए दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं और भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं। मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन पेश किया है कि कैसे वे सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं...मैंने जो मोशन पेश किया है, उसमें मैंने कहा है कि इसपर चर्चा हो और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी जाए और उन पर ज़िंदगी भर के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाए।
Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Piyush Goyal says, "... He spread another lie in the Parliament that Bangladesh has got more benefits from the trade than India. Just as Bangladesh has a facility that if raw material is purchased from America, then if you… https://t.co/itFCqiRh6v
— ANI (@ANI) February 12, 2026
Congress' Rahul Gandhi alleges media following BJP directives, calls it 'disservice to country'
— ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/eRZHCSmxPe#Congress#RahulGandhi#BJPpic.twitter.com/I4NtLVQhNm
किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन सच बोलेंगे: वेणुगोपाल
कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद कहा कि ‘‘हम किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन संसद में सच बोलते रहेंगे।’’ निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है।
किसी भी विपक्षी सांसद के खिलाफ कभी कार्रवाई हो सकतीः राजीव राय
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर सांसद राजीव राय ने कहा कि जिस पार्टी में संस्कार पुत्र, मर्यादा पुत्र, संकट मोचक, प्रमुख वक्ता निशिकांत दुबे हो उनको सम्मनित किया जा सकता है और किसी भी विपक्षी सांसद के खिलाफ कभी कार्रवाई हो सकती है।
नए लेबर कोड बिल पर उन्होंने कहा,"इस सरकार में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के हित के लिए कोई कानून नहींं बनता। यहां उद्योगपतियों और चंद उद्योगपतियों के हित के लिए बिल बनता है।" भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दाखिल करने पर कहा कि जब कोई संसद को अखाड़ा बना देगा।
लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकतीः रवि किशन
शब्दों को कोई असंसदीय और अशिष्ट भाषा के रूप में प्रदर्शित करेगा और संसद की गरिमा को चोट पहुंचाएगा तो लोगों के पास चारा क्या बचता है। जो भी होगा वो नियम के अंतर्गत होगा, ससंदीय परंपराओं के पालन के लिए होगा। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बिना तथ्य के वो(राहुल गांधी) कुछ भी बोल रहे हैं, लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकती।
अगर हम कुछ भी बात सदन में रखते हैं तो हमारे पास उसके सबूत होने चाहिए...यह हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। भाजपा आगे क्यों बढ़ रही है, यह उसकी पीड़ा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "उन्होंने अभी तक प्रमाणित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिए हैं कुछ भी बिना तथ्य के आधार पर ऐसे ही बोल देते है।
अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिएः भाजपा सांसद जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कितना बड़ा ये आरोप है आप नेता प्रतिपक्ष हैं उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिए... बिना किसी तथ्यों के देश को गुमराह करना मुझे लगता है कि कल भी वित्त मंत्री ने उनके सवालों का जवाब दिया और इसमें क्या सच्चाई नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ी से बढ़ रही है।
महंगाई आज कम हुई है, दुनिया में आज भारत चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है इस सच्चाई को किसी सबूत के आधार पर कहे कि ये उपलब्धियां नहीं है...देश का सबूत तो दुनिया के सामने भी है...भारत को बेच दिया, डर गए मोदी जी मुझे लगता है कि ये नेता प्रतिपक्ष का भाषण नहीं है ये तो किसी सड़क छाप मवाली का भाषण है।
देश विरोधी गतिविधियां राहुल गांधी करते हैंः मदन राठौड़
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "देश विरोधी गतिविधियां राहुल गांधी करते हैं। वो हमारे देश के नेतृत्व की आलोचना विदेश में जाकर करते हैं...उनको जो बात कहनी है वो सदन में कहें। जब सदन में बजट पर चर्चा होनी है तब वो किसी मंत्री पर आरोप लगा देते हैं तो कभी प्रधानमंत्री पर बोलते हैं, यह ठीक बात नहीं है...अगर उन्होंने बजट पढ़ा होता तो वो शायद इस प्रकार की बात नहीं करते।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "कांग्रेस के सांसदों को स्पीकर से मिलने का और उनसे बात करने का अधिकार है लेकिन स्पीकर को धमकी देना, यह भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है...यह रवैया बिलकुल ठीक नहीं है। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे सत्र में जैसा रवैया रहा है, उस हिसाब से विशेषाधिकार प्रस्ताव निश्चित रूप से लाया जाना चाहिए।
अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरीः चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए बातों को बोलना मैं मानता हूं वो गंभीर पद पर हैं और उन्हें अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरी है। ऐसे मुझे लगता है ये विशेषाधिकार प्रस्ताव एक अधिकार है हर किसी पास कि अगर कोई ऐसी बाते करता है जिसका कोई मायने नहीं है तो ऐसा कदम उठाया जा सकता है।
अभी ये होगी या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "कुछ दिनों से कांग्रेस के सभी सांसद का व्यवहार देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पूरी तरीके से संस्कारहीन हो चुकी है और वो नियमों का पालन नहीं करना चाहते हैं...यह पूरे देश के लिए एक बहुत खराब उदाहरण पेश हो रहा है...कांग्रेस सांसदों के खिलफ कार्रवाई जरूर करनी चाहिए।