लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, कई के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2021 13:53 IST

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने की जानकारी फोन द्वारा दमकल विभाग को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दी गई। कुछ चश्मदीदों के अनुसार कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरी, सोमवार दोपहर हुई घटना।मलबे में कई लोगों सहित कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की बात सामने आई है। 

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में 4 मंजिला एक इमारत के गिरने की घटना सामने आई है। घटना के तत्काल बाद बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना सोमवार दोपहर घटी। एक शख्स को फिलहाल निकाला गया है और अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे इमारत गिरने की जानकारी फोन द्वारा दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद तत्काल पुलिस की टीम सहित दमकल कर्मचारी भी गाड़ियों के साथ पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

कुछ चश्मदीदों के अनुसार कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। मलबे में कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की बात सामने आई है। यह इमारत मालका गंज के नजदीक है। ये जानकारी भी सामने आई है कि जो इमारत गिरी है उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक दूध की दुकान थी और इसमें कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

इस बीच दिल्ली के सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी एनएस बुंदेला ने बताया है कि एमसीडी, एनडीआरएफ और अन्य बचाव कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में कितने लोग दबे हैं, इस बारे में सटीक स्थिति जानने के लिए थोड़ा समय चाहिए। बुंदेला ने कहा कि एक शख्स को निकाला गया है, उसके सिर में चोट थी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर कुछ परिवार भी रह रहे थे। बता दें कि हाल में राजधानी दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। 

इससे पहले दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिर गई। उत्तर दिल्ली नगर निगम ने इसे खतरनाक ढांचा घोषित किया था। वैसे घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ। ये इमारत नरेला जोन के बेगमपुरा इलाके में थी। इमारत को पहले ही खाली करा लिया गया था क्योंकि इसे खतरनाक ढांचा घोषित किया गया था।

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे