लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हिंसा की झूठी खबर के बाद खोले गए सभी 7 मेट्रो स्टेशन, पुलिस ने कहा- अफवाहों से सावधान रहें

By अनुराग आनंद | Updated: March 1, 2020 21:05 IST

पुलिस ने मीडिया को बताया कि ख्याला इलाके में सटोरियों पर रेड हुई थी, जिसमें गोली चल गई। पुलिस वाले सिविल कपड़ों में थे। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि दिल्ली में कई जगह पर अफवाह फैली है, लेकिन हिंसा कहीं भी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि इलाके में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी लोगों से इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

 दिल्ली के तिलक नगर में हिंसा की अफवाह फैल गई जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हिंसा की अफवाह क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते क्षेत्र की सभी दुकानें बंद होने लगी। यही नहीं लोग इधर-ऊधर भाग रहे हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन को बंद करने की सूचना दी है।  ट्विटर पर भी तिलक नगर ट्रेंड कर रहा है।

Delhi Metro Rail Corporation: Entry and exit gates of Tilak Nagar metro station have been closed. pic.twitter.com/LyNdTJZ3aq— ANI (@ANI) March 1, 2020

Security UpdateEntry & exit of Nangloi, Surajmal Stadium, Badarpur, Tughlakabad, Uttam Nagar west and Nawada are closed.— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 1, 2020

पुलिस ने मीडिया को बताया कि ख्याला इलाके में सटोरियों पर रेड हुई थी, जिसमें गोली चल गई। पुलिस वाले सिविल कपड़ों में थे। इसी चक्कर में लोगों ने पुलिस को और सटोरियों को हिंसा करने वाला समझ लिया और अफवाह फैलती चली गई।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें। अभी अभी एक जबरदस्त अफवाह फैली है कि दंगाई घुस गए इलाकों में है व दुकाने जला रहे हैं। असल में ख्याला में गैरकानूनी लॉटरी बाजार बन्द कराया गया है। लॉटरी चलाने वालों ने पुलिस पर पथराव किया है और अब वहां शांति है।अन्य इलाकों में ऐसा कुछ नहीं है कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। 

Deputy Commissioner of Police, West Delhi: A rumor has been noticed that there is some tension in Khyala-Raghubir Nagar area of West District. There is no truth behind it. All are requested to keep calm as the situation is absolutely normal & peaceful. pic.twitter.com/4k4IuTydNO— ANI (@ANI) March 1, 2020

यही नहीं तिलक नगर के आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि इलाके में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। किसी ने अफवाह फैला दी है। अफरा-तफरी मच गई है। उधर, बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी तिलक नगर एसएचओ से बात हुई है और यह सिर्फ अफवाह है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीकैब प्रोटेस्टतिलक नगरआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया